Thursday, April 25, 2024

दिल्ली के खजूरी इलाके में 19 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में शुक्रवार रात एक 19 वर्षीय लड़के की छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, रात करीब 10.40 बजे लड़के के सीने में गोली मारी गई। मृतक सोहेल पिछले छह साल से श्रीराम कॉलोनी में अपने चाचा के साथ रह रहा था। वह एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करता था। सोहेल के चचेरे भाई मुबारक अंसारी ने कहा कि सोहेल मेरी मौसी का बेटा है। वह यहां हमारे साथ रहता था। मुझे अपने दोस्त से घटना के बारे में पता चला। जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने सोहेल को जमीन पर पड़ा पाया। मुझे बताया गया कि कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी और भाग गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सोहेल को अस्पताल ले गई है। हम चाहते हैं कि पुलिस जल्द ही हत्यारे की पहचान कर ले।

ताजा खबरे