Monday, June 5, 2023
spot_imgspot_img

बिग ब्रेकिंगः पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला! सीबीआई ने 9 दोषी पुलिसकर्मियों पर घोषित किया 25-25 हजार का इनाम, इसी साल 11 फरवरी को हुई थी मौत

लखनऊ। पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत के मामले में सीबीआई ने 9 दोषी पुलिसकर्मियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बक्सा थाना में चक मिर्जापुर निवासी कृष्णा यादव उर्फ पुजारी की 11 फरवरी 2021 को पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस वालों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। परिवारवालों के मुताबिक, कृष्णा एसपी कार्यकर्ता था और प्रधानी का चुनाव लड़ना चाहता था। उसके खिलाफ कोई भी अपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं था, लेकिन पुलिस उसे झूठे मुकदमे में फंसाने के लिए 11 फरवरी दोपहर को एसओजी प्रभारी पर्व कुमार सिंह और बक्सा थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार कर थाने ले गए। परिजनों ने बताया कि एसओजी पर्व कुमार सिंह और थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह समेत कई पुलिसवाले फिर रात 12 बजे घर आए। साथ में पुजारी भी था। पुलिस वालों ने उसे इतना मारा था कि वह खड़ा नहीं हो पा रहा था। घर के किसी सदस्य से मिलने नहीं दिया गया। पुलिस वाले घर में खड़ी मोटरसाइकिल और पुजारी को भी फिर वापस थाने लेकर गए। सुबह परिवार वालों को पता चलता है कि पुजारी की मौत हो गई है। इस पर परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया। न्याय की आस लगाए बैठी पुजारी यादव की मां बेटे के शोक में आज भी डूबी रहती है। मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था पुजारी यादव के घर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे