Saturday, July 27, 2024

रायपुर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

रायपुर। राजधानी से शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहाँ महिला को घूमाने ले जाने के नाम पर युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया है। मामला मौदहापारा थाना इलाके का है। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि महिला के पूर्व परिचित दोस्त अजीत सिंग जिससे शादी के पूर्व से ही महिला की जान पहचान थी, उसने महिला को मिलने बुलाया और अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर महिला के पास पहुंचा। फिर घूमने चलने की बात कह कर देवेंद्र नगर केनाल रोड के पास ले गया और वहां ले जाकर महिला से मारपीट करते हुए जबरन सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत मौदहापारा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम अजित सिंह, मनोज तांडी और सूरज खंडाते बताये जा रहे है।

ताजा खबरे