Saturday, July 27, 2024

बड़ी खबरः कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना! नई-नई जगह जाकर फोटोशूट कराते हैं, लेकिन मणिपुर नहीं जाते

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बार फिर केन्द्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। खड़गे ने कहा कि पीएम मोदी नई-नई जगह जाकर फोटोशूट कराते हैं लेकिन वह मणिपुर जाकर लोगों को समझा नहीं सकते। मोदी जरूरतमंदों के बीच क्यों नहीं गए? बीते शीतकालीन सत्र में विपक्षी सांसदों के निलंबन पर खरगे ने कहा कि जो सांसद शांत थे, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विपक्षी पार्टियों को संसद में अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि ‘मणिपुर में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, लेकिन पीएम मोदी वहां जाने के बजाय बीच पर चले गए। स्वीमिंग करते हुए फोटो सेशन कराया। निर्माणाधीन राम मंदिर पर फोटो खिंचाने चले गए या केरल और मुंबई चले गए। वह सभी जगह जा रहे हैं, आप भगवान के दर्शन की तरह सभी जगह उनकी तस्वीरें देख सकते हैं, लेकिन वह मणिपुर क्यों नहीं गए?’ भारत का उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर बीते कई महीनों से जातीय हिंसा से जूझ रहा है। मणिपुर के बहुसंख्यक मैतई समुदाय को जनजातीय आरक्षण का लाभ देने के फैसले के खिलाफ राज्य में हिंसा शुरू हुई थी, जिसमें अभी तक 180 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

ताजा खबरे