Monday, October 2, 2023
spot_imgspot_img

रायबरेली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ! विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, सपा और कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में आयोजित सभा में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की जनता को हमेशा लूटने का काम किया। इस दौरान रायबरेली पहुंचे सीएम आदित्यनाथ ने विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रायबरेली की जिस धरती पर मां गंगा की पूजा होती है। ऋषि-मुनियों ने अपने तप और साधना से इस धरती को पवित्र किया। वहीं दूसरी तरफ यहां का जनसमर्थन लेकर कांग्रेस जब सत्ता में आती थी तो ये कहते थे कि राम और कृष्ण हुए ही नहीं। समाजवादी पर भी बरसे योगी आदित्यनाथ पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवादी पार्टी हो या कांग्रेस या बहुजन समाज पार्टी, भ्रष्टाचार इनके जीन्स का हिस्सा बन गया है। भ्रष्टाचार के बगैर इनका काम ही नहीं चलता, विकास की इनकी कोई सोच ही नहीं है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जो दंगाई प्रदेश में पर्व और त्योहारों से पहले दंगा करते थे, क्या उनमें दुस्साहस है कि अब वो दंगा करेंगे ? आज उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले किसान बदहाल था, आत्महत्या करने के लिए मजबूर था, कर्ज तले दबा हुआ था। 2017 में सरकार बनने के बाद हमारी सरकार का पहला फैसला था 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफी का कार्यक्रम था। 

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे