Sunday, May 28, 2023
spot_imgspot_img

आफत की बारिशः असम में बाढ़ जैसे हालात! भूस्खलन से 3 लोगों की मौत, दहशत में लोग

नई दिल्ली। देश में जहां भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है वहीं असम में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए है। यहां आसमान से आफत की बारिश बरस रही है, जलभराव से लोग परेशान हैं और बाढ़ के भय से दहशत का माहौल बना हुआ है। हांलाकि प्रशासनिक स्तर पर लोगों को मदद करने का दावा किया जा रहा है। असानी चक्रवात के आने के बाद से असम में लगातार बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक लगातार बारिश के कारण दीमा हसाओ जिले के 12 गांवों से अब तक भूस्खलन की खबर है। हाफलोंग इलाके में करीब 80 घर बुरी तरह प्रभावित है। दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में भूस्खलन से एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। दीमा हसाओ में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है और कई रिहायशी तथा वाणिज्यिक इमारतों को नुकसान पहुंचा है। असम के दीमा हसाओ जिले के हाफलोंग इलाके में मूसलाधार बारिश से सड़क का एक हिस्सा बह गया। 

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे