Monday, October 2, 2023
spot_imgspot_img

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टला! एयर इंडिया प्लेन की पुश बैक ट्रॉली में लगी आग, मौके पर मौजूद लोगों में मचा हड़कंप

नई दिल्ली। आज मुंबई एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा हो गया था। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एयर इंडिया प्लेन की पुश बैक ट्रॉली में आग लग गई। जिस वक्त खींचने वाली गाड़ी में आग लगी, उस वक्त प्लेन में 85 लोग सवार थे। आग लगने से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हांलाकि आग से प्लेन और उसमें बैठे यात्रियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल पुश बैक ट्रॉली में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुश बैक ट्रॉली मूल रूप से एक ट्रैक्टर होता है। इससे ही विमान को टैक्सी-वे से रनवे पर लाया जाता है। इससे जुड़ी एक रॉड प्लेन के नोज व्हील यानी अगले पहिए से कनेक्ट की जाती है। फिर यह प्लेन को धकेलते हुए रनवे तक पहुंचाती है। इसके बाद ट्रॉली को हटा लिया जाता है और प्लेन टेक ऑफ के लिए रनवे पर दौड़ना शुरू करता है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे