Monday, October 2, 2023
spot_imgspot_img

बिन्दुखत्ता के कांग्रेसी नेता भाजपा में शामिल भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट ने दिलाई सदस्यता

मुन्ना अंसारी

लालकुआँ :- चुनावी मौसम में रूठने मनाने के साथ ही दलबदल का दौर शुरू हो जाता है ।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने बिन्दुखत्ता में कांग्रेस को पटखनी देने के लिये कॉंग्रेस के जिला महामंत्री शिब्बन सिंह बिष्ट को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए आज भारतीय जनता पार्टी 56 लालकुआं विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट के द्वारा भाजपा का पट्टा पहना कर उनका पार्टी में स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई ।
इस अवसर पर बिन्दुखत्ता भाजपा मण्डल अध्यक्ष दीपक जोशी, पूर्व मण्डल अध्यक्ष राम सिंह पपोला, कुन्दन सिंह चुफाल, देवेन्द्र सिंह बिष्ट सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे