Saturday, July 27, 2024

स्टार प्रचारक एवं सांसद मनोज तिवारी ने प्रत्याशी डॉ मोहन बिष्ट के पक्ष में की जनसभा

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

मुन्ना अंसारी
लालकुआँ :- सर्दी के मौसम में चुनावी गर्मी लगातार ही बढ़ती जा रही है उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में लालकुआं विधानसभा हॉट सीट बनी हुई है। सभी पार्टियां चुनाव नजदीक आते ही अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारना शुरू कर दिया है वहीं भाजपा के लालकुआं प्रत्याशी मोहन बिष्ट के पक्ष में वोट मांगने आए सांसद व पूर्व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने जनता के बीच जाकर जनसभा करते हुए अपने पुराने रिंकिया के पापा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के भोजपुरी अंदाज मैं सभी को अभिवादन करते हुए लोगों का दिल जीत लिया। अपने गीत गाने के अंदाज में उन्होंने सीधे कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि जो कई जगहों से भागे वह लालकुआं आए हैं। आज ये विकास कि बातें कर रहे हैं। इससे पहले तो यही सरकार में थे तब विकास कहां सोया था। बीजेपी की सरकार ने पूरे ही उत्तराखंड में कई विकास कार्य किए केदारनाथ धाम का पुनरुद्धार के साथ ही पहाड़ों में रेल लाइन का जाल बिछाना यह भी तो विकास के कार्य हैं।
वहीं दिल्ली झाड़ू वाले आप पार्टी के ऊपर कटाक्ष करते हुए कहा कि अपने प्रदेश दिल्ली मैं अभी तक तो विकास कर नहीं पाए उत्तराखंड में क्या विकास की बयार बहाएंगे। उनके तो खुद के झाड़ू बिखरे हुए हैं पहले उन्हें एकत्रित कर ले। मनोज तिवारी ने कहां की उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।
इस दौरान लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट, क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, मनोज पाठक, संजीव शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, राजकुमार सेतिया, विनोद श्रीवास्तव, मुकेश सिंह, तारा पाण्डेय, ममता चौहान, बॉबी सम्मल, धन सिंह बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

ताजा खबरे