Saturday, December 2, 2023
spot_imgspot_img

दिल्ली राजेंद्र नगर उपचुनाव में आप पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया

दिल्ली। राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर बीते दिनों हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। आप उम्मीदवार दुर्गेश पाठक को 10867 वोटों से जीत मिली है, जबकि 27304 वोटों के साथ भाजपा के राजेश भाटिया दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगाने के बाद भी केवल 1696 वोट ही हासिल कर पाई। यह लगातार तीसरी बार है जब आप ने राजेंद्र नगर में झंडा गाड़ा है।

आप विधायक राघव चड्ढा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद ये सीट खाली हो गई थी। आप, भाजपा और कांग्रेस के अलावा इस सीट पर 11 उम्मीदवार और थे जिन्होंने अपनी किस्मत आजमाई थी। आम आदमी पार्टी पहले राउंड से ही आगे थी और लगातार अंत तक बढ़त बनी रही। आप की जीत पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि रजिंदर नगर के लोगों का दिल से आभार, दिल्ली के लोगों के इस अथाह स्नेह और प्रेम का मैं आभारी हूं। यही हमें और मेहनत एवं सेवा करने की प्रेरणा देता है। लोगों ने उनकी गंदी राजनीति को हराया और हमारे अच्छे काम को सराहा।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे