Saturday, December 2, 2023
spot_imgspot_img

ओलंपिक और वर्ल्ड कप मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे वरिंदर सिंह का हुआ निधन

ओलंपिक और वर्ल्ड कप मेडलिस्ट भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे वरिंदर सिंह का मंगलवार सुबह जालंधर में निधन हो गया। साल 1970 के दशक में भारत की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे वरिंदर 75 साल के थे। वरिंदर 1975 में कुआलालंपुर में मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का अब तक का इकलौता गोल्ड मेडल है।

भारत ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।वरिंदर 1972 म्यूनिख ओलंपिक में ब्रोन्ज मेडल और एम्सटरडम में 1973 वर्ल्ड कप में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे। वरिंदर की मौजूदगी वाली टीम ने 1974 और 1978 एशियाई खेलों में भी सिल्वर मेडल जीता। वह 1975 मॉम्ट्रियल ओलंपिक में भी भारतीय टीम में शामिल थे।वरिंदर को 2007 में प्रतिष्ठित ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से भी नवाजा गया था। हॉकी इंडिया ने वरिंदर के निधन पर शोक जताया है। हॉकी इंडिया ने कहा, ‘वरिंदर सिंह की उपलब्धि को दुनिया भर का हॉकी समुदाय याद रखेगा।’

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे