Saturday, July 27, 2024

चमोली में 22 सड़कें अभी भी बंद! 45 से अधिक गांवों का संपर्क कटा, मीलों पैदल चलकर काट रहे लोग अपना सफर

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

चमोली जिले में सुबह से मौसम साफ होने के चलते हाइवे दिनभर सुचारु रहने से तीर्थयात्रियों के साथ साथ आम नागरिकों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं जनपद में अभी भी 22 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद पड़े हैं जिसके चलते 45 से अधिक गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क कट गया है। चमोली जिले में जहां दिनभर धूप खिली रही वहीं सांय के समय रुक रुक कर हल्की वर्षा हुई है। शनिवार की सुबह से बदरीनाथ हाइवे दिनभर सुचारु रहने से तीर्थयात्रियों के साथ प्रशासन ने भी राहत की सांस ली है। चमोली जिले में शनिवार की सुबह से 25 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद थे जिन्हें देर सांय तक तीन ग्रामीण लिंक मार्गों को यातायात के लिए सुचारु कर दिया गया है जबकि अभी भी जिले में 22 ग्रामीण लिंक मार्ग बंद पड़े हैं। जिससे ग्रामीण मीलों पैदल चलने को विवश हैं।

ताजा खबरे