Tuesday, June 6, 2023
spot_imgspot_img

पिता के हाथों से फिसल कर पांच वर्षीय बालिका गंगा की तेज धारा में बही

ऋषिकेश। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत शीशमझाड़ी स्थित गंगा घाट पर एक पांच वर्षीय पालिका गंगा में बह गई। एसडीआरएफ की टीम बालिका की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अशोक नगर दिल्ली निवासी एक परिवार शीशमझाड़ी स्थित वेदांत आश्रम में रुका था। रविवार की सुबह परिवार के सदस्य गंगा तट पर स्नान के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पुत्री भी थी।
गंगा में तेज बहाव होने के कारण नहाते समय अचानक पांच वर्षीय आशी पुत्री अमरनाथ अपने पिता के हाथों से छूट गई और तेज धारा में बह गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग अभियान शुरू किया। फिलहाल बालिका का कुछ पता नहीं चल पाया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे