Saturday, July 27, 2024

सीएम धामी के मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदानंद ने किया स्वागत

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

चंपावत। मुख्यमंत्री सीएम पुष्कर सिंह धामी के अद्वैत आश्रम मायावती लोहाघाट आने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आश्रम में आने की संभावनाएं बढ गई हैं। सीएम धामी ने आश्रम के निरीक्षण के दौरान पीएम मोदी के जल्द यहां आने की संभावनों को बताया।

गुरुवार को सीएम धामी के मायावती आश्रम पहुंचने पर आश्रम के अध्यक्ष स्वामी सहृदानंद ने उनका स्वागत किया। सीएम धामी ने कहा की लोहाघाट की गोद में बसा मायावती आश्रम एक रमणीक स्थान है। मायावती आश्रम में पुण्य आत्माओं का वास है यहां आना सौभाग्य की बात है, जिसकी कल्पना स्वामी विवेकानंद जी ने की थी। उन्होंने बताया कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलकर आश्रम के बारे में जिक्र किया था और उनको यहां आने का न्योता दिया। जिस पर वह बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपने प्लान में भ्रमण का कार्यक्रम डाला है। इस दौरान सीएम ने ध्यान केन्द्र में ध्यान लगाकर स्वामी विवेकानंद आधारित म्यूजियम का निरीक्षण किया।

यहां स्वामी एकदेवानंद महाराज, स्वामी विरेशानंद, अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, जिप. अध्यक्ष ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व दर्जा मंत्री हयात सिंह माहरा, डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी,एसपी देवेन्द्र सिंह पींचा, एसडीएम हेमंत कुमार वर्मा,नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सतीश पांडेय,निर्मल माहरा, दीपक ओली, मोहित पाठक,राजू गड़कोटी, प्रकाश राय आदि मौजूद रहे।

ताजा खबरे