Thursday, March 28, 2024

राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर सीएम धामी ने मत्स्य पालकों को किया सम्मानित

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

देहरादून। राष्ट्रीय मत्स्य पालक दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री सौरव बहुगुणा शामिल हुए। सीएम धामी ने मत्स्य पालन अच्छा कार्य कर रहे मत्स्य पालकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि रोजगार केवल सरकारी नौकरी से पूरा नहीं होगा इस प्रकार के स्वरोजगार से लोगों को रोजगार मिलेगा। सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना है चाहे मत्स्य पालन के क्षेत्र में हो, कृषि के क्षेत्र में हो सभी योजनाओं को धरातल पर उतारना है।

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि उत्तराखंड के जितने भी मत्स्य पालक हैं उत्तराखंड के लिए जो मत्स्य पालक अच्छा काम कर रहे हैं उन मत्स्य पालक और फील्ड अधिकारियों को आज इस कार्यक्रम के तहत आज सम्मानित किया गया। इसके साथ आने वाले 5 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है मत्स्य पालक में लोगों को अच्छा रोजगार मिले।

ताजा खबरे