Saturday, July 27, 2024

मानसून की दस्तक में विलंब होने से गौला नदी के जलस्तर पर दिखा असर

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

देहरादून। मानसून की दस्तक में इस साल विलंब हो गया है। इसका असर गौला नदी के जलस्तर पर भी देखने को मिल रहा है। 13 साल में 25 जून के दिन का जलस्तर इस बार सबसे कम है। शनिवार को गौला नदी में 71 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया है। जबकि पिछले साल सबसे ज्यादा 1159 क्यूसेक पानी रिकॉर्ड किया गया था। पानी कम होने से सिंचाई नहरों में रोस्टिंग की जा रही है।

कुमाऊं क्षेत्र में अमूमन 15 से 20 जून के बीच मानसून की दस्तक हो जाती है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से 27 जून से मानसून आने का अनुमान लगाया गया है, लेकिन बारिश न होने के चलते गौला नदी पर असर पड़ा है। इससे लोगों को पेयजल संकट भी झेलना पड़ रहा है।

नैनीताल में बादलों के साथ छाई रही धुंध 
नगर में रोजाना मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रविवार सुबह से ही आसमान में बादल के साथ धुंध छाई रही। नैनीताल से मल्लीताल तक की पहाड़ियों में धुंध रही। इससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। बारिश की संभावनाएं भी बढ़ गई हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप सिंह बिष्ट के मुताबिक अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ताजा खबरे