Saturday, July 27, 2024

हल्द्वानी में पुलिस ने एक विधव महिला से छेड़छाड़ व मारपीट के आरोप में किया भाजपा नेता को गिरफ्तार

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा महिला से छेड़छाड़ व मारपीट करने के आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने शनिवार सुबह बिंदुखत्ता से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक बंलवत कांबोज ने बताया कि शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना मिली थी।

सूचना के आधार पर दबिश देकर बिंदुखत्ता संजय नगर निवासी भाजपा मंडल मंत्री भूपेंद्र पाठक को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की एक विधवा महिला ने भाजपा नेता पर बीती सात जुलाई को घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।  आरोपी पिछले नौ दिन से फरार चल रहा था। शनिवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

भाजपा सुचिता वाली पार्टी है। यदि कोई पार्टी पदाधिकारियों या कार्यकर्ता कानून के खिलाफ काम करता है तो कानून उससे अपनी तरह से निपटेगा। पार्टी में ऐसे किसी भी व्यक्ति को संरक्षण नहीं दिया जाएगा।

ताजा खबरे