Saturday, July 27, 2024

ऋषिकेश में गांजे की तस्करी के आरोप में पुलिस ने किया एक महिला को गिरफ्तार

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

ऋषिकेश। नशा तस्करी के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे है, युवाओं से लेकर बच्चे तक भी नशे का शिकार हो रहे है। आए दिन पुलिस द्वारा कई लोगों को नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं ऋषिकेश कोतवाली पुलिस द्वारा भी गांजा तस्करी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। ऋषिकेश कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला से 1.600 किलो गांजा बरामद किया है।

महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट केस दर्ज किया गया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान काले की ढाल के पास एक महिला को रोका। उसके पास से गांजा बरामद हुआ। महिला की पहचान नीतू देवी निवासी काले की ढाल ऋषिकेश के रूप में हुई है।

ताजा खबरे