Saturday, June 3, 2023
spot_imgspot_img

पहाड़ों में हो रही बारिश से बढ़ा ऋषिकेश में गंगा नदी का जलस्तर, प्रशासन ने तटीय क्षेत्रों में जारी किया अलर्ट

ऋषिकेश।  पर्वतीय क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। गुरुवार को गंगा का पानी त्रिवेणीघाट पर आरती स्थल के प्लेटफार्म तक पहुंच गया। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने नदी के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। रेस्क्यू टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी के निर्देश दिए हैं।

गुरुवार सुबह 10 बजे ऋषिकेश में गंगा चेतावनी रेखा 339.50 मी. से 1.5 मी. नीचे बही। गंगा के जलस्तर में वृद्धि का असर त्रिवेणीघाट पर साफ नजर आया। गंगा आरती स्थल से नीचे बहने वाली गंगा की जलधारा प्लेटफार्म को छूकर बहती रही। मौसम विभाग के आगे भी भारी बारिश का अनुमान जताने से गंगा रौद्र रुप में आ सकती है, इसके लिए प्रशासन ने गंगा के तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे