उत्तरकाशी। बहन के गांव आई एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुरोला पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित अभी फरार बताया जा रहा है।
मामला शनिवार दोपहर का है। तहसील पुरोला के एक गांव की महिला अपनी बहन के ससुराल आई थी। उसकी ससुराल में कोई धार्मिक अनुष्ठान चल रहा था। शनिवार की दोपहर को महिला अपनी सात माह की बेटी के साथ बहन के घर पर थी तथा बेटी को दूध पिला रही थी। घर पर अकेला देखकर पड़ोस के गांव का युवक विक्रमचंद घर में घुसा।
कमरे के दरवाजे पर कुंडी लगाकर आरोपी युवक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जिसके बाद वहां से भाग निकला। पीड़ित महिला ने यह घटना अपनी बहन को बताई। थाना पुरोला के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि आरोपित युवक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।