Sunday, May 28, 2023
spot_imgspot_img

उत्तराखंड में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम,जगह-जगह जाम से झेली परेशानी

देहरादून।  वीकेंड पर रविवार को ऋषिकेश, मसूरी, नैनीताल आदि पर्यटक स्थल पर्यटकों से गुलजार रही। वहीं दूसरी ओर, ट्रैफिक जाम से पर्यटकों  को परेशानी झेलनी पड़ी। ऋषिकेश में  इस दौरान मुनिकीरेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला क्षेत्र में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ी। पर्यटकों ने यहां की दुकानों में जमकर खरीदारी भी की। गर्मी बढ़ने के साथ ही स्कूलों में भी समर वेकेशन शुरू हो गया। ऐसे में तीर्थनगरी ऋषिकेश में इन दिनों पर्यटकों की संख्या में और इजाफा हुआ है।  शनिवार और रविवार के दिन यहां पर पर्यटकों की काफी भीड़ उमड़ने लगी है। रामझूला पुल पर लोगों की खासी भीड़ नजर आयी।

पर्यटकों ने सैर सपाटे के साथ ही मुनिकीरेती, तपोवन और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जमकर खरीददारी भी की है। स्थानीय व्यापारी डा. नारायण सिंह का कहना है कि बीते दो साल के बाद पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ। यह पर्यटन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।

रविवार को गंगाघाटी में सैकेड़ों रंग बिरंगी नजर आई। दिल्ली, हरियाणा, यूपी के आए पर्यटकों ने राफ्टिंग मजा लिया। गंगा राफ्टिंग रोटेशन समिति अध्यक्ष दिनेश भट्ट ने बताया कि राफ्टिंग कारोबार लगातार रफ्तार कर पकड़ रहा है। दो हजार से अधिक लोगों ने राफ्टिंग की है। नैनीताल नगर की प्रसिद्ध मॉल रोड पर पर्यटकों एवं वाहनों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए मॉल रोड को वाहनों के लिए बंद करने का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह ने बताया कि मॉल रोड को अब शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक वाहनों के लिए पूर्ण रुप से बंद किया जाएगा।

इस अवधि में कोई भी दुपहिया या चार पहिया का वाहन मॉल रोड से नहीं गुजरेगा। यह निर्णय पर्यटकों के लगातार बढ़ते दबाव एवं आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए लिया गया है। शाम के समय मॉल रोड पर काफी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए निकलते हैं। इसलिए वाहनों की आवाजाही के कारण न सिर्फ जाम लग रहा है बल्कि हादसे भी हो रहे हैं।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे