Thursday, April 25, 2024

धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा :- न‍िशंक

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

देहरादून। चम्पावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की रिकार्ड मतों से जीत पर पार्टी नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डा रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर रहते हुए विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए चम्पावत क्षेत्र की जनता, पार्टी कार्यकत्र्ताओं और संगठन भी शुभकामनाएं दी हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री धामी की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जीत चम्पावत ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता की जीत है। इससे चम्पावत समेत समूचे उत्तराखंड का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने बार फिर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी नीतियों पर विश्वास व्यक्त किया है।

ताजा खबरे