Saturday, July 27, 2024

उत्तराखंड की महिलाएं तैयार किया गोबर और पिरूल की राखियां! सीएम धामी ने भी बड़ा हौसला

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में पौड़ी की महिलाओं ने गोबर और पिरूल से राखियां तैयार कर रही हैं। फिलहाल महिलाओं ने इन राखियों का प्रोटोटाइप तैयार किया है। लेकिन महिलाओं की मेहनत रंग लाई है। इस दौरान खुद सीएम धामी ने महिलाओं से बात कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

राखी पर्व पर आपने रेशम व चांदी की बनी राखियां तो बहुत देखी होंगी! लेकिन गोबर और पिरूल से बनी राखियां शायद ही अपने देखी हों। इस अद्भुत कार्य को उत्तराखंड के पौड़ी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने कर दिखाया है। इस पर्व पर यदि आपको गोबर और पिरूल से बनी राखियां दिखाई दें तो समझ लीजिए की उन्हें पहाड़ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किया है। हालांकि महिलाओं ने इसे फिलहाल प्रोटोटाइप के रूप में ही तैयार किया जा रहा है। कहा कि यह प्रोटोटाइप सफल हुआ तो अगली बार से इसे व्यावसायिक रूप भी दिया जा सकता है। जिसको लेकर पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों के 39 स्थानों पर महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों के साथ ही हस्तशिल्प शिल्प का सामान आदि तैयार किया जा रहा है। जिसकी एक लघु प्रदर्शनी भी पौड़ी ब्लॉक मुख्यालय में भी लगाई गई। इस मौके पर पौड़ी ब्लॉक में महिला स्वयं सहायता समूहों की दो महिलाओं ने सीएम पुष्कर धामी से बातचीत की। महिलाओं की सीएम से बात वर्चुअल माध्यम से हुई। महिलाओं ने सीएम पुष्कर धामी को पहाड़ों में समूहों को और अधिक सशक्त बनाए जाने का आग्रह किया। इस मौके पर सीएम ने महिलाओं से समूहों की आर्थिक स्थिति का भी जायजा लिया। सीएम ने आश्वासन दिया कि महिला समूहों को आधुनिक और सशक्त बनाए जाने की दिशा में जल्द ही ठोस प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से स्वयं सहायता समूह की मदद से पहाड़ी उत्पादों को बनाने का काम कर रहे हैं। समय के साथ अब उनकी आर्थिकी भी बढ़ रही है। साथ ही समूह की अन्य महिलाओं को भी अच्छा रोजगार मिल रहा है। इसके अलावा समूहों में बेडू,अंजीर और स्थानीय अनाजों से निर्मित अचार और जैम, चटनी भी तैयार की जा रही है।

ताजा खबरे