उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग एएनएम पदों के लिए पात्रता मानदंड और पंजीकरण संबंधी अनिवार्य दिशा-निर्देश

Blog
 Image

उत्तराखंड की युवा महिलाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग में स्थायी नौकरी का सुनहरा मौका आया है। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड (UKMSSB) ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) यानी एएनएम (ANM) के कुल 335 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 21 अप्रैल 2026 से 4 मई 2026 (शाम 5 बजे तक) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती राज्य के विभिन्न जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय कर दिया है।

अहम तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 21 अप्रैल 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 4 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 4 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
फॉर्म सुधार विंडो: 6 मई से 9 मई 2026 (शाम 5:00 बजे तक)
दस्तावेज सत्यापन: मई-जून 2026 (संभावित)

योग्यता
उम्मीदवार को भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) के मानकों अनुसार बेसिक हेल्थ वर्कर (महिला) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पूरा होना चाहिए, जिसमें 6 माह का मिडवाइफरी (दाई) प्रशिक्षण शामिल हो। आवेदन की अंतिम तिथि तक उत्तराखंड नर्स एवं मिडवाइफरी काउंसिल, देहरादून में वैध स्थायी या नवीनीकृत पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के आवेदन रद्द माना जाएगा।

जिले-वार रिक्तियां
अल्मोरा: 45
बागेश्वर: 15
चमोली: 37
चम्पावत: 05
देहरादून: 24
हरिद्वार: 29
नैनीताल: 33
पौड़ी गढ़वाल: 27
पिथोरागढ़: 28
रुद्रप्रयाग: 25
टिहरी गढ़वाल: 24
उधम सिंह नगर: 23
उत्तरकाशी: 19

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को वेतन बैंड-1 (5200-20200 + 2000 ग्रेड पे) के अनुसार वेतन मिलेगा। सातवें वेतन आयोग के तहत यह पद लेवल-3 में आता है, जिसमें बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति माह तक है। इसके अलावा DA, HRA और अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे, जिससे कुल सैलरी काफी आकर्षक हो जाती है।

आवेदन शुल्क
अनारक्षित (सामान्य)/OBC: 300 रुपये
EWS/SC/ST (उत्तराखंड): 150 रुपये

आवेदन कैसे करें?
UKMSSB की आधिकारिक वेबसाइट (ukmssb.org) पर जाएं।
“ANM Recruitment 2026” या “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करें, लॉगिन आईडी-पासवर्ड प्राप्त करें।
फॉर्म भरें, दस्तावेज (फोटो, सिग्नेचर, प्रमाण-पत्र) अपलोड करें।
शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यह भर्ती उन महिलाओं के लिए बेहतरीन अवसर है जो स्वास्थ्य क्षेत्र में सेवा देना चाहती हैं। बोर्ड ने सभी उम्मीदवारों से अपील की है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और समय रहते आवेदन पूरा करें।