Saturday, July 27, 2024

रोचक तथ्य:- जानिए क्यो नही लगती रेल की पटरियों पर जंग,क्या है इसकी वजह

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

भारत में रेल मध्यम वर्ग व गरीब वर्ग के लोगों के लिए यातायात का सबसे सुगम साधन है और हम सभी ने कभी ना कभी ट्रेन में यात्रा अवश्य की होगी परंतु क्या कभी आपके मन में यह सवाल आया कि रेल की पटरी पर कभी जंग क्यों नहीं लगती है। आज हम आपको ऐसी है एक रोचक जानकारी से अवगत कराते हैं और बताते हैं कि रेल की पटरी पर जंग क्यों नहीं लगती।इससे पहले हमें यह जानना होगा की लोहे की धातु पर जंग लगती ही क्यों है?
लोहा या लोहे से बना सामान ऑक्सीजन और नमी के संपर्क में आता है, तो लोहे पर एक भूरे रंग की परत आयरन ऑक्साइड जम जाती है और फिर धीरे-धीरे लोहा खराब होने लगता है।साथ ही इसका रंग भी बदल जाता है। इसी को लोहे पर जंग लगना कहते हैं।
रेल की पटरी पर इसलिए नहीं लगती जंग

रेल की पटरी बनाने के लिए एक खास किस्म की स्टील का उपयोग किया जाता है। स्टील और मेंगलॉय को मिला कर ट्रेन की पटरियों को तैयार किया जाता है। स्टील और मेंगलॉय के इस मिश्रण को मैंगनीज स्टील कहा जाता है। इस वजह से ऑक्सीकरण नहीं होता है और कई सालों तक इसमें जंग नहीं लगती है।

ताजा खबरे