Saturday, July 27, 2024

अखिलेश यादव के पाकिस्तान वाले बयान पर संबित पात्रा का बड़ा निशाना, कहा जो जिन्ना से करें प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इंकार

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

उत्तर प्रदेश। वैसे तो इन दिनों मौसम बहुत सर्द है परंतु उत्तर प्रदेश में सियासी गर्मी अपने चरम पर है। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने ही बयान में बुरी तरह फंस गए हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अखिलेश यादव द्वारा दिए गए एक बयान पर भारतीय जनता पार्टी उन पर हमलावर हो गई है। भाजपा की ओर से BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने उन्हें घेरे में लेते हुए इस बात को बड़ा मुद्दा बना दिया है।
दरअसल,एक इंटरव्यू के दौरान सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा था कि, ‘भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है।’ इस बयान को लेकर BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने ऊपर पलटवार किया है। BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अखिलेश के बयान को मुद्दा बनाते हुए कहा कि,

‘याकूब मेनन फांसी पर चढ़ गया नहीं तो अखिलेश उसे भी टिकट देते वह कसाब को स्टार प्रचारक बना लेते। एक तरफ जहां पूरा देश उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस मना रहा है। वहीं अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान हिन्दुस्तान का असली दुश्मन नहीं है। अखिलेश यादव का कहना कि वह पाकिस्तान को भारत का असली दुश्मन नहीं मानते और BJP केवल वोट की राजनीति की वजह से पाकिस्तान को दुश्मन मानती है। दुखद, चिंताजनक और शर्मनाक। तुरंत अखिलेश यादव को इस पर माफी मांगनी चाहिए।’
BJP प्रवक्ता संबित पात्रा ने अखिलेश यादव पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि, ‘अखिलेश जी क्या कश्मीर के बंधु हमारे भाई नहीं? जिन कश्मीर के बंधुओं पर रोज पाकिस्तान की गोली चलती है। गोलाबारी होती है और पाकिस्तान की ओर से भेजे आतंकी कश्मीर की जनता को मारते हैं। क्या भारत का दुश्मन पाकिस्तान नहीं है। आपका यह कहना कि, भारत का असली दुश्मन पाकिस्तान नहीं है, यह तो BJP दुश्मन बना रही है। जिन्ना से जो करे प्यार वह पाकिस्तान से कैसे करे इनकार। जिन्ना का रट लगाते हुए इस चुनाव में अखिलेश यादव उतरे थे और आज एक पायदान ऊपर पाकिस्तान तक पहुंच गए।’
संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘मीडिया कहती है कि जब चुनाव आता है तो बीजेपी पाकिस्तान को लाती है, हम नहीं लाते हैं।

ताजा खबरे