Saturday, July 27, 2024

आदिपुरुष’ विवादों के बीच रामानंद सागर का “रामायण” की टीवी पर फिर हुई वापसी

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

आदिपुरुष विवाद के बीच 1980 के दशक के प्रतिष्ठित टीवी सीरियल ‘रामायण’ शेमारू टीवी चैनल पर फिर से प्रसारित होने वाला है। शेमारू टीवी ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी साझा की है। इसका तीन जुलाई से शाम 7.30 बजे प्रसारण किया जाएगा। रामानंद सागर निर्देशित रामायण 1980 के दशक का लोकप्रिय धारावाहिक था। सीरीज में अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। स्वर्गीय दारा सिंह ने हनुमान का किरदार निभाया था और अरविंद त्रिवेदी को रावण के रूप में चित्रित किया गया था।

रामायण पर आधारित फिल्म ‘आदिपुरुष’ पर देशभर में विवाद गरमा रहा है। प्रभास, कृति सेनन की फिल्म के रिलीज होने के 12 दिन बाद भी इसको लेकर लोगों के दिलों में भरा आक्रोष शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जहां ओम राउत निर्देशित यह मेगा बजट फिल्म विवादों के घेरे में फंसी है, वहीं ‘रामायण’ के फैंस के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 1980 के दशक के मशहूर टीवी सीरियल ‘रामायण’ को फिर से प्रसारित करने की तैयारी है। चलिए बताते हैं रामानंद सागर द्वारा बनाए गए इस सीरियल का प्रसारण कब, कहां और कितने बजे किया जाएगा…

‘आदिपुरुष’ की तुलना अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया जैसी स्टार कास्ट के साथ बनाया गए इस पौराणिक सीरियल से उसी दिन से की जा रही थी, जिस दिन से ओम राउत ने फिल्म का एलान किया था। लॉकडाउन में लोगों को फिर से राम कथा से अवगत कराने के बाद अब एक बार फिर रामानंद सागर रचित ‘रामायण’ टीवी पर लौट रही है। दरअसल, चैनल शेमारू टीवी ने इंस्टाग्राम पर सुपरहिट शो रामायण का प्रोमो साझा किया और लिखा, ‘हम आप सभी प्रिय दर्शकों के लिए विश्व प्रसिद्ध पौराणिक धारावाहिक रामायण ला रहे हैं। यह पौराणिक सीरियल 3 जुलाई से शाम 7:30 बजे शेमारू टीवी चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। रामानंद सागर निर्देशित रामायण 1980 के दशक में एक लोकप्रिय धारावाहिक था। सीरीज में अरुण गोविल को राम, दीपिका चिखलिया को सीता और सुनील लहरी को लक्ष्मण के रूप में दिखाया गया है। स्वर्गीय दारा सिंह ने इसमें हनुमान का किरदार निभाया था और अरविंद त्रिवेदी को रावण के रूप में चित्रित किया गया था। यह शो मूल रूप से 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था और इसे दर्शकों का बड़े पैमाने पर प्यार मिला था। शो की टीवी पर वापसी की घोषणा ऐसे समय में हुई जब सोशल मीडिया पर इसकी तुलना ओम राउत की हाल ही में रिलीज हुई पैन-इंडिया फिल्म ‘आदिपुरुष’ से की जा रही है। निर्माताओं द्वारा रामायण का प्रोमो रिलीज करने के तुरंत बाद फैंस इस पोस्ट पर लगातार अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जय सिया राम।’ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि इससे पहले 2020 में, कोविड-लॉकडाउन के दौरान, दूरदर्शन ने जनता की मांग पर पौराणिक श्रृंखला को फिर से प्रसारित करने का फैसला किया था। उस समय भी देश की जनता ने व्यापक रूप से इसे देखा था।

‘आदिपुरुष’ के बारे में बात करें तो, फिल्म को अपने खराब वीएफएक्स और ‘मरेगा बेटे’, ‘बुआ का बगीचा है क्या’ और ‘जलेगी तेरे बाप की’ सहित कई विवादास्पद संवादों के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही लोगों ने फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया है। दर्शकों का मानना है कि फिल्म में उनके भगवान को गलत तरीके से चित्रित किया गया है। फिल्म में प्रभास को राघव, कृति सेनन को जानकी और सैफ अली खान को रावण के रूप में देखा गया है। इसके साथ ही लक्ष्मण और हनुमान जी के किरदार में सनी सिंह और देवदत्त नागे हैं।

ताजा खबरे