Friday, April 19, 2024

देश में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर! 1.17 लाख नए केस और 302 मौतें, 7 दिनों के भीतर 5 गुना बढ़े कोरोना के मरीज

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। देश में कोरोना की स्थिति बेहद गंभीर होते जा रही है। लगातार मामलें बढ़ रहे हैं और कई लोगों को जिंदगी से हाथ भी धोना पड़ रहा है। तीसरी लहर में संक्रमण का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंच चुका है। 24 घंटे में संक्रमण के 1 लाख 16 हजार 990 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इस दौरान 302 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक्टिव केस में 85,958 की बढ़ोतरी हुई है। देश में कुल मामलों की बात करें तो अब तक 3.52 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.43 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं 4 लाख 83 हजार 178 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 3,65,439 हो गया है। दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन ने राजधानी में शुक्रवार को कोरोना के 17,000 नए संक्रमित मिलने की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि आज यहां पॉजिटिविटी रेट 17% तक पहुंच सकती है। ओडिशा के झारसुगुडा जिले में डिस्ट्रिक्ट रूरल डेवलपमेंट एजेंसी (DRDA) के 22 कर्मचारी कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाला विज्ञान मेला रद्द कर दिया गया है। राज्यपाल मंगू भाई पटेल शुक्रवार को इस मेले का उद्घाटन करने वाले थे।

ताजा खबरे