Friday, April 19, 2024

टीकाकरण अभियानः पिछले 24 घंटों में 37.86 लाख से अधिक लोगों को लगे टीके! 174 करोड़ से अधिक का पड़ाव किया पार, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 2.76 प्रतिशत

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 37.86 लाख वैक्सीन की खुराक लगाने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 174.64 करोड़ (1,74,64,99,461) के पार पहुंच गया। यह उपलब्धि टीकाकरण के 1,97,37,397 सत्रों के माध्यम से हासिल की गई है। पिछले 24 घंटों में 66,254 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 4,19,77,238 हो गई है। भारत की रिकवरी दर 98.12 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में 25,920 नए मामले सामने आए। भारत में वर्तमान सक्रिय मामले 2,92,092 है। सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.68% हैं। देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 12,54,893 टेस्ट किए गए। कुल मिलाकर, भारत में अब तक 75.68 करोड़ से अधिक (75,68,51,787) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.76 प्रतिशत है। वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी दर 2.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।

ताजा खबरे