Tuesday, June 6, 2023
spot_imgspot_img

2024 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए अखिलेश यादव ने किया 18 सदस्यीय दल का गठन

उत्तर प्रदेश।  समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने और लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को एक 18 सदस्यीय दल का गठन किया है। बताया जा रहा है कि सपा 2024 के चुनाव को लेकर गंभीर है। इस मिशन के लिए वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

सपा ने अभी कुछ ही दिन पहले प्रदेश और जिला की कार्यकारिणी सहित सभी फ्रंटल संगठनों को भंग कर दिया था। जिसके बाद पार्टी के कार्यों को संचालित करने के लिए 18 सदस्यीय दल का गठन किया गया है।

 

 

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे