Monday, October 2, 2023
spot_imgspot_img

योगी सरकार का बड़ा फैसलाः मुंबई में खुलेगा दफ्तर, यहां काम करने वाले उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगा लाभ

यूपी की योगी सरकार ने अपने नागरिकों के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि यूपी सरकार ने मुंबई में दफ्तर खोलने का फैसला लिया है। इस दफ्तर के खुलने से मुंबई में काम करने वाले यूपी के लोगों के हितों की रक्षा हो सकेगी। जानकारी के मुताबिक मुंबई में यूपी सरकार का दफ्तर अप्रवासी कामगारों के लिए यूपी में नए रोजगार के अवसर को पैदा करने में सहायक होगा। इसके अलावा आपदा की स्थिति में यूपी के लोगों को इस दफ्तर के जरिए सहायता पहुंचाई जा सकती है। यूपी के मुंबईकरो की सहायता का यह एक बड़ा केंद्र साबित हो सकता है। आपके लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुंबई में बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रहते हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश के लोगों को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने यह निर्णय लिया है। इस दफ्तर से उनकी समस्याओं का समाधान होगा। यूपी सरकार का यह दफ्तर राज्य के नागरिकों के लिए मुंबई में नौकरी, व्यवसाय और कामगारों की सहूलियत तथा उनके हितों की रक्षा करने में बेहद कारगर साबित हो सकता है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे