Tuesday, May 21, 2024

BREAKING : चोटिल हुए रोहित शर्मा, प्रैक्टिस सेशन के दौरान हाथ पर लगी चोट

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

टीम इंडिया का साउथ अफ्रीका दौरा 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्ट के साथ शुरू होगा। इस दौरे के लिए टीम इंडिया 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका की उड़ान भरेगी। लेकिन, उससे पहले खबर मिली है कि टीम इंडिया की टेस्ट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा मुंबई में ट्रेनिंग सेशन के दौरान चोटिल हो गए हैं। रोहित शर्मा को ये चोट तब लगी जब थ्रो डाउन स्पेशलिस्ट राघवेंद्र की गेंद सीधा उनके हाथ पर जा लगी और उन्हें तगड़ा दर्द हुआ।

प्रैक्टिस सेशन के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगने की खबर साउथ अफ्रीका के अहम दौरे से पहले उनके फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। रोहित शर्मा की ये चोट अब कैसी है, इस पर अपडेट का इंतजार है। कुछ ऐसी ही चोट साल 2016 में अजिंक्य रहाणे को भी लगी थी, जिसमें उनकी उंगली थ्रो-डाउन पर टूट गई थी। साउथ अफ्रीका दौरे पर पहला टेस्ट खेलने में अभी 2 हफ्ते का वक्त बचा है। यानी, रोहित की चोट अगर ज्यादा गंभीर नहीं हुई, जिसका की अनुमान भी है, तो वो फिट हो सकते हैं। लेकिन अगर वो चोटिल रहे तो फिर उस सूरत में सेंचुरियन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल और केएल राहुल भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, भारतीय टीम की पहली पसंद रोहित शर्मा होंगे और वो यही चाहेगी कि वो जल्दी से फिट होकर साउथ अफ्रीका में पहला टेस्ट खेलते दिखें।

ताजा खबरे