Saturday, July 27, 2024

कोरोनाः लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामले! कर्नाटक, आंध्र और चंडीगढ़ में मिले नए मामले, सरकारें और स्वास्थ्य विभाग चिंतित

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इससे सरकारों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। जानकारी के अनुसार कर्नाटक में आज ओमिक्रॉन के तीसरे केस की पुष्टि हुई है। बताया जाता है कि 34 वर्षीय युवक साउथ अफ्रीका से लौटा था और अब ओमिक्रोन पॉजीटिव आया है। उधर आंध्र प्रदेश और चंडीगढ़ में भी ओमिक्रॉन के नए संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके साथ ही अब देश में ओमिक्रॉन के कुल 36 केस हो गए हैं। कर्नाटक हेल्थ मिनिस्टर के अनुसार संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए 5 प्राइमरी और 15 सेकंडरी कांटैक्ट को ट्रेस किया गया है। इनके सैंपल्स भी टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेट कर गवर्मेंट हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।
चंडीगढ़ में 20 साल के एक युवक की रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई गई है। जानकारी के मुताबिक यह युवक 22 नवंबर को इटली से लौटा था और 1 दिसंबर की जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उसे फाइजर वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। चंडीगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि आज फिर से युवक का कोविड टेस्ट किया गया है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है।
वहीं आयरलैंड से आंध्र प्रदेश पहुंचा 34 साल का एक विदेशी टूरिस्ट ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया है। यह शख्स आयरलैंड से मुंबई होते हुए 27 नवंबर को विशाखापट्‌टनम पहुंचा था। हालांकि मुंबई एयरपोर्ट पर हुए RT-PCR टेस्ट में यह शख्स निगेटिव पाया गया था। विशाखापट्‌टनम में हुए टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए हैदराबाद भेजा गया, जहां वह ओमिक्रॉन संक्रमित पाया गया।

ताजा खबरे