Wednesday, December 6, 2023
spot_imgspot_img

कॉमनवेल्थ गेम्सः भारत के पहलवानों ने दिखाया दमखम, 12 मेडलों पर कब्जा! विनेश की गोल्डन हैट्रिक ने चौड़ा किया सीना, रवि और नवीन भी छाए

नई दिल्ली। बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में विगत दिवस शनिवार को भारत के पहलवानों ने खूब दमखम दमखम दिखाते हुए देश को छह पदक दिलाए। इस दौरान जहां रवि दहिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने अपने नाम गोल्ड पदक किया तो वहीं पूजा गहलोत, पूजा सिहाग और दीपक नेहरा ने ब्रॉन्ज मेडल जीते। इस तरह इस खेल में भारत के 12 मेडल हो गए हैं। इससे पहले शुक्रवार को दीपक पूनिया, बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक ने गोल्ड और अंशु मलिक ने सिल्वर पदक जीता था। वहीं दिव्या काकरन और मोहित ग्रेवाल के खाते में ब्रॉन्ज आए थे।
नवीन कुमार ने भारत को कुश्ती में छठा गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने 74 KG वेट कैटेगरी में पाकिस्तान के मोहम्म्द शरीफ ताहिर को 9-0 से हराया। नवीन से पहले विनेश फोगाट ने विमेंस 50 KG वेट कैटेगरी में भारत को गोल्ड दिलाया था। विनेश का ये कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार तीसरा गोल्ड रहा। उन्होंने 2014 और 2018 में भी सोना जीता था।
विनेश की कैटेगरी में नॉर्डिक सिस्टम से मुकाबले हुए। इसमें एक पहलवान को अपनी वेट कैटेगरी में मौजूद सभी प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलना होता है और नंबर-1 पर रहने वाले पहलवान को गोल्ड मिलता है। विनेश अब तक अपने सभी मुकाबले जीत चुकी हैं। उनका आखिरी मुकाबला श्रीलंका की चमुंडया केसानी से हुआ। इसमे उन्होंने 4-0 से जीत दर्ज की। नॉर्डिक सिस्टम तब लागू किया जाता है जब किसी वेट कैटेगरी में 6 पहलवान नहीं होते हैं।
पहलवान रवि दहिया ने 57 KG वेट कैटेगरी फाइनल मुकाबले में नाइजीरिया के पहलवान ई वेल्सन को 10-0 से हराया। इससे पहले रवि ने पाकिस्तान के असद अली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उन्होंने 14-4 से मुकाबला जीता था। रवि ने 1 मिनट 14 सेकंड में न्यूजीलैंड के पहलवान सूरज को 10-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल मैच जीता था।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे