Friday, April 19, 2024

हाल-ए-मौसमः मौसम के तल्ख तेवरों ने छुटाए पसीने! उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, हिमाचल में हालात डराने वाले

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। देशभर में मौसम के तल्ख तेवरों ने हर किसी के पसीने छुटा रखे हैं। इस दौरान जहां शासन-प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं, वहीं बारिश के कहर से लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। इस बीच मौसम विभाग ने आज भी कई इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव और प्रभावी हो गया है। इसके कारण ओडिसा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही राजस्थान में भी बारिश की संभावना है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कई इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी वर्षा की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश में हालात डराने वाले हैं, यहां नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन होने से दहशत का माहौल देखने को मिल रहा है। उधर मौसम विभाग ने रविवार को पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वांचल, अवध और बुंदलेखंड के करीब 40 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस बीच पहाड़ों पर हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से प्रदेश की कई नदियां उफान पर हैं। अब भारी बारिश के बाद बाढ़ का खतरा भी कई जिलों में मंडरा रहा है।

ताजा खबरे