Saturday, July 27, 2024

कुदरत का कहरः हिमाचल प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही! 8 लोगों की दर्दनाक मौत, पंजाब को जोड़ने वाला रेलवे पुल ढहा

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

हिमाचल। प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है, आलम यह है कि बारिश ने प्रदेशभर में तबाही मचाई हुई है। इस दौरान मंडी और चंबा जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। पिछले 24 घंटों में चंबा के भटियात में तीन, मंडी में 4 और कांगड़ा के शाहपुर में मकान गिरने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई। चंबा और मंडी जिले में 15 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे है। हमीरपुर में 10 से 12 घर नदी में डूब गए। इनमें फंसे 19 लोगों को रेस्क्यू किया गया। उधर कांगड़ा में भारी बारिश से चक्की नदी में बना पंजाब और हिमाचल को जोड़ने वाला रेलवे पुल बह गया। हालांकि इस पुल को एक हफ्ते पहले ही असुरक्षित घोषित कर दिया था और अगस्त के पहले हफ्ते में ही बंद कर दिया था। मंडी के गोहर में पहाड़ी धंसने से काशन पंचायत के जड़ोंन गांव में एक ही परिवार के आठ सदस्य इसकी चपेट में आ गए। एक महिला व दो बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि पांच लोग अभी भी मलबे में दबे हुए। पूरा परिवार रात को घर पर सो रहा था। इस दौरान अचानक घर के पीछे का पहाड़ धंस गया।

ताजा खबरे