Friday, March 29, 2024

हैल्थ बुलेटिनः राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 145.44 करोड़ लोगों को लगे टीके, पिछले 24 घंटों में सामने आए 27,553 नए रोगी

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों में 25,75,225 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 145.44 करोड़ (1,45,44,13,005) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,55,58,060 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।  पिछले 24 घंटों में 9,249 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,84,561 हो गई है। नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.27 % है। केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 188 दिनों से लगातार 50,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 27,553 नए मरीज सामने आए हैं। वर्तमान में 1,22,801 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.35 प्रतिशत हैं। देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,82,376 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 68 करोड़ (68,00,71,486) जांच की गई हैं। देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 1.35 प्रतिशत है, दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 2.55 प्रतिशत है।

ताजा खबरे