Saturday, July 27, 2024

पटना के अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला के पेट से निकाला 15 किलो का ट्यूमर, पांच से अधिक डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

बिहार।  पटना के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला के पेट से लगभग 15 किलोग्राम वजन का एक बड़ा ट्यूमर निकाला गया। काफी मशक्कत के बाद इस ऑपरेशन को सफल बनाया जा सका। इस ऑपरेशन में पांच से अधिक डॉक्टरों की टीम लगी थी। फिलहाल महिला खतरे से बाहर है और आराम कर रही है। नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्त्री रोग और प्रसूति रोग की प्रोफेसर डॉ. उषा कुमारी के अनुसार, 40 वर्ष की आयु के रोगी को इस सप्ताह की शुरुआत में पेट में दर्द और सूजन की शिकायत के साथ भर्ती कराया गया था। हम महिला की जांच रिपोर्ट देखकर हैरान रह गए।

डॉक्टर उषा ने बताया कि महिला पिछले कुछ महीनों से लक्षणों का अनुभव कर रही थी लेकिन मंगलवार को दर्द जब अधिक बढ़ गया तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सर्जरी के बाद से मरीज खतरे से बाहर है। डॉक्टर उषा ने बताया कि नालंदा मेडिकल कॉलेज में यह अब तक का सबसे बड़ा ट्यूमर का ऑपरेशन है। डॉक्टर उषा ने बताया कि ट्यूमर का आकार देखने के बाद डॉक्टर की टीम हैरान रह गई थी।

ताजा खबरे