Wednesday, June 7, 2023
spot_imgspot_img

यूपी में तीसरे चरण का मतदान जारी! मतदान को लेकर वोटरों में खासा उत्साह, विदाई से पहले बूथों पर पहुंची दुल्हनें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में आज तीसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उत्साह के साथ मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। यहां 16 जिलों की 59 सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.18 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई 78 साल के अभय राम बाईक से वोट डालने पहुंचे। कुछ दुल्हनें भी बूथ पर दिखीं, जो विदाई से पहले वोट डालने आईं। इस दौरान बुजुर्ग और दिव्यांगों ने भी अपने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया।
वहीं कुछ जगहों पर ईवीएम खराब होने की वजह से वोटिंग देरी से शुरू हुई। कुछ जगहों पर विकास के मुद्दे को लेकर लोगों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। करहल से पहली बार विधानसभा चुनाव में उतरे अखिलेश पत्नी डिंपल के साथ सैफई में वोट डालने आए। यहीं पर नेताजी यानी मुलायम सिंह व्हील चेयर पर वोट डालने पहुंचे।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे