Friday, April 19, 2024

फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने सपा के पूर्व सांसद जहीर को लिया हिरासत में! पूछताछ शुरू, 6 दिन पहले हुई थी हत्या

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की मानें तो आज सुबह यूपी पुलिस ने फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद रिजवान जहीर को हिरासत में लिया है। यही नहीं पुलिस ने जहीर की बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। बता दें कि विगत 4 जनवरी की रात फिरोज पप्पू की घर जाते वक्त हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से लगातार पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुइ है। बदमाशों ने उनके गले, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर हमला किया। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिरोज पप्पू भी बलरामपुर में सपा के बड़े नेता थे। वह नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर पंचायत अध्यक्ष हैं। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी है। चर्चा है कि पुलिस को फिरोज पप्पू हत्याकांड में चुनावी रंजिश के सबूत मिले हैं। इसके बाद ही पुलिस ने रिजवान जहीर को हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले को लेकर आज दोपहर में कॉफ्रेंस कर सकती है।

ताजा खबरे