Monday, October 2, 2023
spot_imgspot_img

हादसा:- यहां भूस्खलन के कारण नदी में समा गई पहाड़ी,बड़ा हादसा होने से बचा

उत्तराखंड के देवप्रयाग से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देवप्रयाग में भूस्खलन से नेशनल हाईवे 58 पर पहाड़ी कुछ सेकेंड में ही नदी में समा गई।जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त सड़क पर पर्यटक मौजूद थे हालांकि राहत भरी बात यह रही कि सभी वाहन घटनास्थल से थोड़ी दूर थे वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 58 पर अचानक पहाड़ी दरक गई,केवल इतना ही नहीं पहाड़ी दरक कर नेशनल हाइवे के साथ ही नदी में समा गई। जिससे यातायात बाधित हो गया था।
नेशनल हाईवे के ऊपर की पहाड़ी ढहने से करीब पांच घंटे तक यातायात बंद रहा। फिलहाल रास्ता साफ कर दिया गया है और सभी फंसे वाहन निकल गए है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे