Saturday, July 27, 2024

आजादी का अमृत महोत्सवः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों के साथ फहराया तिरंगा! बोले- अभियान से जुड़कर महोत्सव में बनें भागीदार, बच्चों को दिए उपहार

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ। देशभर में हर घर तिरंगा अभियान की धूम मची हुई है। इस दौरान जहां घर-घर में राष्ट्रध्वज फहराया जा रहा है वहीं जगह-जगह तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही है। इसी क्रम में आज यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा झंडा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की और प्रदेशवासियों से आजादी के अमृत महोत्सव का भागीदार बनने का अपील की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रिय प्रदेश वासियो! देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहा है। हमारी आन-बान-शान का प्रतीक भारत का राष्ट्रध्वज देश के शौर्य, शांति और बलिदान का प्रतीक भी है।आइए 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान से जुड़कर हम भी अपने-अपने घर पर तिरंगा फहराकर ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ में भागीदार बनें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प से जुड़ें। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ छात्र-छात्राएं भी हाथों पर झण्डा लेकर पहुंचे थे। सीएम ने स्कूली बच्चों के हाथों में तिरंगा झंडा सौंपा। तिरंगा देते हुए मुख्यमंत्री ने बालक-बालिकाओं से उनका परिचय पूछा और आजादी के अमृत महोत्सव के मायने बताए। सीएम ने बच्चों की प्रभात फेरी को हरी झंडी भी दिखाई। बच्चों ने भी सीएम योगी के साथ भारत माता की जयकारा लगाया। इस मौके पर सीएम योगी की ओर से सभी बच्चों को उपहार भी दिए गए।

ताजा खबरे