Friday, March 29, 2024

दूसरी लिस्ट के बाद कांग्रेस में हुई और बगावत,पैराशूट प्रत्याशी अनुकृति को टिकट मिलने से कांग्रेसी नाराज,रंजना रावत लड़ेंगी निर्दलीय

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

उत्तराखंड में कांग्रेस द्वारा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई है।अपनी दूसरी सूची में कांग्रेस ने 11 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। जिसमे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति देसाईं का भी टिकट फाइनल कर दिया गया है। मालूम हो कि हरक की बहू अनुकृति को कांग्रेस ने लैंसडाउन सीट से प्रत्याशी बनाया है।अनुकृति के लैंसडाउन सीट से प्रत्याशी घोषित होते ही कांग्रेस में उनका विरोध शुरू हो गया है।अनुकृति को टिकट मिलने की घोषणा के बाद महिला कांग्रेस की पूर्व जिला अध्यक्ष रंजना रावत ने निर्दलीय लड़ने का मन बना लिया है।गौरतलब है कि रंजन रावत लैंसडाउन सीट से कांग्रेस की प्रबल दावेदार मानी जा रही थीं।

ताजा खबरे