Wednesday, December 6, 2023
spot_imgspot_img

बड़ी खबर:- पंजाब में हुआ भाजपा गठबंधन में सीटों का बंटवारा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

विधानसभा चुनाव 2022। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस 37 और केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की।
मालूम हो कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। बता दें कि पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे