Wednesday, December 6, 2023
spot_imgspot_img

Big breaking:- आखिरकार कांग्रेस मैं शामिल हो ही गए हरक

दिल्ली। विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित किये गए पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आखिरकार आज हरक सिंह रावत एक बार फिर कांग्रेस में स्वीकार्य हो गए हैं।
गौरतलब है कि हरक सिंह पिछले 5 दिनों से कांग्रेस में अपनी एंट्री कराने के लिए हाथ पैर मार रहे थे परंतु हरीश रावत के विरोध के कारण हरक सिंह रावत की कांग्रेस में एंट्री नहीं हो पा रही थी। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे थे कि हरक सिंह रावत वापस भाजपा में जा सकते हैं परंतु आज हरक सिंह रावत ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।
हरक सिंह रावत ने आज दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में वापसी कर ली है। साथ ही उनकी बहू अनुकृति गुसाई ने भी कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे