Sunday, May 28, 2023
spot_imgspot_img

बड़ी खबर:- तो क्या अब नही पड़ेगा हरक से कोई फर्क,अकेले होते दिख रहे हैं हरक,इस विधायक ने कही ये बात

देहरादून।भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किये जाने के बाद हरक सिंह रावत का प्रदेश की राजनीति में असर कम होता दिख रहा है। हरक सिंह के खासमखास माने जाने वाले विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ ने भाजपा ही में रहने की बात कहते हुए कहा था कि “कौन कहा जाता है उन्हें कोई फर्क नही पड़ता”, जिसे हरक सिंह रावत के लिए झटका माना जा रहा था,तो अब हरक के करीबी माने जाने वाले भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने भी अपने बयान से हलचल मचा दी है।भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने उनके लिए चल रही विभिन्न चर्चाओं पर रोक लगाते हुए कहा कि “हरक सिंह रावत जब तक भाजपा में थे, तब तक ही उनका संबंध उनसे था, अब हरक सिंह ने उनका कोई संबंध नहीं है और वो अब भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम करते हैं।विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वो भाजपा के अनुशासित सिपाही हैं।भाजपा ने बहुत सम्मान दिया है और वो भाजपा जो भी जिम्मेदारी देगी उसे निभाएंगे।”

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे