Sunday, May 28, 2023
spot_imgspot_img

ब्रेकिंगः पंजाब में आप की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे भगवंत मान, राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने किया ऐलान

नई दिल्ली। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तरफ से भगवंत मान मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद भगवंत मान का नाम घोषित कर देते तो लोग आरोप लगाते कि उन्होंने छोटे भाई को सीएम चेहरा बना दिया। पिछले हफ्ते हमने फोन नं. जारी किया, जिसमें भगवंत मान का नाम टाप पर रहा। 21 लाख से अधिक मैसेज व फोन आए। सर्वे में आप की सरकार बन रही है। 93.7 फीसद लोगों ने भगवंत मान का नाम दिया। यानी राज्य के अगले सीएम भगवंत मान होंगे। कहा कि सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान को ही पसंद किया। उन्हें ही मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी। हालांकि कई ने अरविंद केजरीवाल और कुंवर विजय प्रताप सिंह को मुख्यमंत्री चेहरा बनाने के लिए अपनी राय दी, परंतु सबसे ज्यादा लोग भगवंत मान के पक्ष में हैं। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के लोगों और पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह उसे दोगुणे हौसले से निभाएंगे। कहा कि पंजाब की रौनक फिर से लौटाना उनका सपना है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे