Sunday, May 28, 2023
spot_imgspot_img

प्रियंका के चुनाव लड़ने से होगा पार्टी और प्रदेश को लाभ :- खुर्शीद

उत्तर प्रदेश। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने का समर्थन किया है। सलमान खुर्शीद ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी के नेतृत्व में लड़ रहे हैं और सभी चाहते हैं कि प्रियंका भी चुनाव लड़े। जिससे पार्टी और प्रदेश दोनों को उसका लाभ मिलेगा। खुर्शीद ने कहा कि यह बात तय है कि प्रियंका चुनाव लड़ेंगी, लेकिन कब लड़ेंगी यह फैसला उन्हें ही करना होगा। कांग्रेस का घोषणा पत्र वायदा नहीं प्रतिज्ञा है और इसमें सभी बिंदुओं को समाहित किया गया है।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे