Thursday, November 30, 2023
spot_imgspot_img

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा बैठे धरने पर

देहरादून। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लागू करने के बाद सभी युवाओं से लेकर अन्य लोगों तक में रोष उत्पन्न हो गया है। लोग जगह- जगह पर प्रदर्शन कर रहे है, प्रदर्शन करने वालों में सबसे ज्यादा युवा वर्ग शामिल है। इसी कड़ी में कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। देहरादून राजपुर, रायपुर, कैंट और मसूरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। कैंट विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में बल्लूपुर चौक पर शहीद प्रमोद सजवाण की प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे। वहीं राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गांधी पार्क के बाहर धरने पर बैठे हैं।

यहां प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी धरना प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ विजेंद्र पाल सिंह समेत कई पार्षद कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके अलावा मसूरी विधानसभा क्षेत्र का धरना गढ़ी कैंट और रायपुर के कार्यकर्ता छह नंबर पुलिया पर प्रदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता सोमवार को गांधी पार्क के बाहर धरने पर बैठ गए। धरने में सभी ने सरकार के खिलाफ खूब नारेबाजी की।

- Advertisement -spot_imgspot_img

ताजा खबरे