Saturday, July 27, 2024

क्रिप्टो निवेशकों को एक बार फिर लगा बड़ा झटका, क्रिप्टोकरेंसी बिटकाॅइन की कीमतों में 1.0% की गिरावट

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

क्रिप्टो करेंसी का मार्केट कैप रविवार को एक बार फिर 1 ट्रिलियन को क्राॅस कर गया था। उसकी बड़ी वजह ईथरेयिम और बिटकाॅइन की कीमतों में आई तेजी थी। दुनिया की दोनों सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें 10 दिन की सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। हालांकि, सोमवार को एक बार फिर क्रिप्टो निवेशकों को झटका लगा है।

सोमवार को दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकाॅइन की कीमतों में 1.0% की गिरावट देखने को मिली। जिसके बाद ताजा कीमतें घटकर 21,141 डाॅलर पर आ गई। वहीं, इथेरियम की कीमतों में भी 1.0% की गिरावट देखने को मिली है। आज इथेरियम 1219.43 डाॅलर पर ट्रेड कर रही है। CoinGecko के अनुसार क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट कैप एक बार फिर एक ट्रिलियन डाॅलर के नीचे आ गया है।

DogeCoin की कीमतों में उछाल 

पिछले 24 घंटे के दौरान DogeCoin की कीमतों में 10.9% की उछाल देखने को मिली है। जिसके बाद एक DogeCoin की कीमत बढ़कर 0.075 डाॅलर हो गई है। वहीं, इस दौरान Shiba Inu की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। Polygon, Litecoin, Avalanche जैसी कम चर्चित क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है।

ताजा खबरे